Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : पनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर ने किया पौधा वितरण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर



सुपौल। पनोरमा ग्रुप के डायरेक्टर संजीव कुमार मिश्रा ने बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी स्थित बाढ़ राहत केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच पौधा वितरण किया। श्री मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक पौधा लगाकर हम पर्यावरण को संतुलित कर सकते हैं। उन्होंने हर व्यक्ति से पौधे लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर करीब एक हजार आम, कटहल, अमरुद आदि के पौधे वितरित किए गए।

श्री मिश्रा ने कहा कि वे छातापुर विधानसभा के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस क्षेत्र को खुशहाल और विकसित बनाया जाए। कार्यक्रम में सातनपट्टी पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान, सरपंच दिनेश राम, उप मुखिया प्रमोद साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बलराम साह, अमरेंद्र झा, उपेंद्र सहनोगिया, दीपक पासवान, डॉ सत्यनारायण आदि उपस्थित थे। उन्होंने श्री मिश्रा के प्रयासों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं