Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस बेचते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के मोटरसाइकिल से लगभग 7 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया। आरोपी मो नसीम सुपौल जिले के चैनसिंहपट्टी का 44 वर्षीय निवासी है, जो अपने दोस्त के कहने पर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी से 120 रुपये किलो पर प्रतिबंधित मांस खरीदकर बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में बेचने आया था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से प्रतिबंधित मांस बेचता आ रहा था। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित मांस जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। त्रिवेणीगंज के सीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं