Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

श्रम कल्याण दिवस पर समारोह आयोजित, श्रमिकों को दी गयी लाभकारी योजनाओं की जानकारी




सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित श्रम भवन में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम कल्‍याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी, मिहिर कुमार, अमित कुमार केसरी, सुबेश कुमार पासवान, नितिन कुमार, अनूप कुमार कामती आदि के द्वारा संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया गया।

 कार्यक्रम में सुपौल मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि सहित आसपास से आए हुए श्रमिकों ने भाग लिया। श्रम अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि बिहार सरकार के दिशा निर्देश के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न श्रम अधिनियमों की भी जानकारी देकर श्रमिकों को जागरूक किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं