Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : मनाया गया अन्नप्राशन दिवस, 6 माह के बच्चों को कराया गया पहला अन्न ग्रहण




सुपौल। पिपरा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। प्रखंड बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका प्रगति आनंद ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 पर जाकर 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन किया। साथ ही उन्हें पूरक पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषण युक्त भोजन के बारे में जानकारी दी गई।


आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी, दाल, चावल, अंडा फल इत्यादि का प्रदर्शनी भी किया गया। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों सेविकाओं द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधी जानकारी दी गई। केंद्र संख्‍या 111 व 110 पर भी बड़ी संख्या में धात्री माताओं ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिकाओं द्वारा इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को पूरक पोषाहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को कटोरी एवं चम्मच भी बांटा गया।  गौरतलब है कि हर महीने की 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं