Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन, बच्चों ने विज्ञान के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रस्तुति दी



सुपौल। समग्र शिक्षा अभियान के सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से चयनित बच्चों ने मानव कल्याण हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं उप विषयों पर विज्ञान ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिला समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि विज्ञान ड्रामा को एक शैक्षिक उपकरण के रूप में उपयोग करें, जिससे बच्चों में मनोरंजन के साथ व्यक्तिगत और सामाजिक विकास भी होगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केसकट्टा पिपरा ने प्राप्त किया, जो प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेगा। कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को अपने छात्र जीवन का उदाहरण देकर उत्साहित किया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं