Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में टॉक शो आयोजन, यूरेका 2024 और नेशनल एन्त्रेप्रेंयूर्शिप चैलेंज 2024 के बारे में दी गई जानकारी



सुपौल। स्टार्ट अप सेल सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय द्वारा एक टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यूरेका 2024 और नेशनल एन्त्रेप्रेंयूर्शिप चैलेंज 2024 के बारे में जानकारी देना था।

प्राचार्य डॉ अच्युता नन्द मिश्रा ने छात्रों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के इ सेल द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता एशिया का सबसे बड़ा बिज़नेस मॉडल प्रतियोगिता है, जिसमें टोटल प्राइज 2 करोड़ से भी ज्यादा है।

यूरेका 5 महीने की अवधि में 360-डिग्री समग्र अनुभव प्रदान करने पर गर्व करता है, जो एक व्यापक अनुभव प्रदान करता है। जिसमें व्यक्तिगत परामर्श, पिचिंग और फंडिंग के अवसर, रोमांचक नकद पुरस्कार और बहुत कुछ शामिल है।

कार्यक्रम का संचालन स्टार्टअप को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने किया। इस मौके पर रविरंजन, पुरुषोत्तम, निशांत, आयुष, रोहित आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं