Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी ने 144 किलोग्राम गांजा जब्त किया, तस्कर फरार

 

सुपौल। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन ने भीमनगर सीमा चौकी पर 144 किलोग्राम गांजा जब्त किया। तस्कर फरार हो गए। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट रूपेश शर्मा ने बताया कि सूत्रों से सूचना मिली थी कि भीमनगर क्षेत्र के सीमा स्तंभ संख्या 205 के समीप से तस्कर गांजा पार कराने के फिराक में हैं।

एसएसबी जवानों ने नाका लगाया और शुक्रवार की दोपहर 03:50 बजे एक व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह फरार हो गया। उसके साथ अन्य व्यक्ति भी थे। जवानों ने छानबीन की और 6 बोरियों में 144 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आवश्यक कागजी कार्यवाई के बाद गांजा भीमनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं