सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव वार्ड नंबर चार में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी। देव नारायण मेहता के फूस के घर में करीब 10 फीट का एक अजगर सांप देखा गया।
गृहस्वामी के अनुसार, अजगर सांप शुक्रवार की रात से ही घर के पास विचरण कर रहा था, लेकिन रात के अंधेरे के कारण घर में घुस गया। रात भर लोग जगे रहे। सुबह होने पर अजगर सांप को देखने के आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू टीम वीरपुर के चेतन शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ लिया गया। बताया गया कि अजगर करीब 10 फीट का है। जिसे रेस्क्यू टीम ने अपने साथ ले गए। जिसे वन विभाग के अधिकारी के निर्देश पर जंगल में छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों ओर पानी घिरे रहने से बराबर अजगर सांप निकलते रहता है।
कोई टिप्पणी नहीं