Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : भीषण अगलगी में 10 घर जल कर राख, पांच परिवार हुए प्रभावित



सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाईन पंचायत अंतर्गत बसावनपट्टी वार्ड नंबर 02 में शुक्रवार की रात भीषण आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में पांच परिवार प्रभावित हुए हैं।

आग लगने से देवनारायण कुसियैत के तीन घर, एक बकरी, जेवरात, कपड़ा, फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। रामनारायण कुसियैत का एक घर सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। तेजनारायण कुसियैत के दो घर, दो बकरी, चौकी, चार ड्राम अन्न, वस्त्र, बर्तन आदि जल कर राख हो गए। इसके अलावा बासुदेव गोईत के एक घर में एक साइकिल, जेवरात, फर्नीचर, इलेक्‍टोनिक सामान आदि जल गए। मनोज कुमार यादव के दो घर सहित अनाज, फर्नीचर सहित घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।

पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे अचानक आग की लपटों ने देखते ही देखते 10 घर को अपनी चपेट में ले लिया। तकरीबन पांच लाख की संपत्ति आग में जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और वीरपुर, बलुआ और गणपतगंज से पहुंचे अग्निशमन दल के द्वारा आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर करजाईन पंचायत की मुखिया ललिता देवी, उप मुखिया अमरनाथ साह, पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर मरीक, बिनोद बैठा सहित सीओ ने अग्निपीड़ितों से मिलकर घटना का जायजा लिया और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। अग्नि पीड़ित परिवारों ने जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।


कोई टिप्पणी नहीं