Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : सदस्‍यता अभियान को सफल बनाने में जोर-शोर से जुटे भाजपा कार्यकर्ता



सुपौल। भाजपा के सदस्यता की सफलता को लेकर बसंतपुर प्रखंड में पूर्वी मंडल अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद साह के आवास पर मंडल अध्‍यक्ष आशीष देव की अध्‍यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गयी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु बूथ स्तर पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी सुशील कुमार मेहता, जिला उपाध्यक्ष अर्चना मेहता, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता मौजूद हुए। 


कोई टिप्पणी नहीं