Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चहुंओर कृष्णमय माहौल, करिहो में ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 




सुपौल। जिले भर में माहौल कृष्णमय है। सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के साथ ही चहुओर हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। मंगलवार को विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा हुई। सार्वजनिक श्री कृष्णष्टमी मेला समिति करिहो द्वारा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सार्वजनिक श्री कृष्णष्टमी मेला समिति करिहो द्वारा सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश यादव, पूर्व मुखिया विक्रम मंडल, मोहम्मद नजीर आलम, राजेंद्र प्रसाद यादव, मेला अध्यक्ष लखन डीलर, मेला सचिव रोशन कुमार, मेला कोषाध्यक्ष पवन यादव, सुरेन्द्र नारायण पाठक, रामनाथ मण्डल, हरेराम मण्डल, जनार्दन यादव, देबू दास, छेदी दास, रामरूप मुखिया, उमेश मण्डल, अशोक पासवान, अरुण मण्डल, कुंदन कुमार, अनिल गुरुभाई, सुभाष गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश चौधरी, जितेंद्र राउत, विजय दास, विशाल कुमार, लक्ष्मण यादव मौजूद रहे। मंच संचालन आनंद पाठक ने किया। जबकि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 
 

 बताया गया कि  जब-जब असुरों के अत्याचार बढ़े हैं, तब तब भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लेकर भक्तों की रक्षा कर सत्य और धर्म की स्थापना की है। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था। इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी या जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं। इस बार श्रीकृष्ण जन्म पर वैसा ही संयोग बना जैसा द्वापर युग में उनके जन्म के दौरान था। इस बार ग्रह, नक्षत्र और अष्मी तिथि एक साथ 26 अगस्त की रात में मिल गए।


कोई टिप्पणी नहीं