Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यशाला एकमा में आयोजित



सुपौल। भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल सुपौल की सदस्यता अभियान कार्यशाला एकमा में आयोजित की गई। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि मंडल में सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुटकर सभी जाति धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।

मंडल सदस्यता प्रभारी रंधीर ठाकुर ने कहा कि सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपस में बैठक कर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण कार्यकर्ताओं पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार झा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, रजनीश सिंह, पंकज झा, उषा देवी, प्रभाकर झा, कुलानंद सिंह, चंदन कुमार चौधरी, माधव प्रसाद सिंह, ब्रज किशोर झा, देवानंद झा, सुनील कुमार झा, रितेश कांत मिश्रा, संजीत कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार झा, अमरेंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, बबलू कुमार सिंह, रंजीत कुमार मिश्र, मानस भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं