- नालंदा में 28-29 अगस्त को आयोजित होगा दो दिवसीय सम्मेलन
- मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर
- नव नालंदा महाविहार में होगा आयोजन
पटना। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) नई दिल्ली और नव नालंदा महाविहार, नालंदा के सहयोग से गुरु पद्मसंभव के जीवन और जीवंत विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 28-29 अगस्त 2024 को नालंदा में नव नालंदा महाविहार में आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर 28 अगस्त 2024 को पूर्वाहन 10:30 बजे करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन में विश्वभर के बौद्ध विद्वान, शोधकर्ता और बौद्ध धर्म के अनुयायी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य गुरु पद्मसंभव के जीवन, शिक्षाओं और उनके जीवंत विरासत को समझना और उसका प्रसार करना है। यह आयोजन बौद्ध धर्म के अनुयायियों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
कोई टिप्पणी नहीं