Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

स्वतंत्र रूप से प्रयास कर केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनायेगी भाजपा किसान मोर्चा

  • विभिन्न कार्यक्रम के लिये अलग-अलग संयोजक मनोनीत


सुपौल। बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में शुक्रवार को निर्णय लिया गया कि किसान मोर्चा स्वतंत्र रूप से प्रयास कर केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनाने हेतु सहयोग करें। जिससे 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित भारत का संकल्प को साकार किया जा सके। इसके लिए जिले के सभी शक्ति केन्द्र एवं गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने अलग-अलग विषयों के अलग-अलग संयोजक मनोनीत किया।
किसान चौपाल के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के लिये अनिल चन्द्र वर्मा, सहकारी समिति से संपर्क अभियान के लिये जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, किसान संगठनों एफपीओ व एसएचजी के संपर्क के लिए जिला महामंत्री रामचन्द्र पौद्दार, किसान नेताओं, बड़े किसानों से संपर्क अभियान के लिए जिला मंत्री अवधेश मेहता मनोनीत किये गये। बताया गया कि प्रदेश की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी 45 संगठनात्मक जिला में 07-08 अप्रैल को किसान मोर्चा बैठक आयोजित करेगी, 07 अप्रैल रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में 11 बजे पूर्वाह्न से किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित होगी। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सह सुपौल लोकसभा किसान मोर्चा के प्रभारी शंकर कुमार ठाकुर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं