Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : सभी बूथों पर दिव्यांगजनों के लिये व्हील चेयर की रहेगी व्यवस्था



सुपौल। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान कुल 10 कोषांग का गठन किया है। बीडीओ श्री पासवान ने अपने वेश्म में चुनाव तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल बूथों की संख्या 74 है। जहां 7 मई को होने वाले मतदान में 78 हजार 284 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 40 हजार 695 पुरूष तथा 37 हजार 589 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। जिसकी संख्या 52 है। 85 वर्ष से ऊपर आयु वाले असमर्थ व्यक्ति जो अपने बूथों तक नहीं जा सकते हैं। उनकी संख्या 11 है। वैसे मतदाता के आवास पर जाकर पदाधिकारी वोटिंग कराएंगे। बताया कि लगातार मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी और पेट्रोल पंप चालको के बीच बैठक की जा रही है। सुमरीत कन्या मध्य विद्यालय जहां तीन बूथ है। उसे मॉडल बूथ बनाया गया है। पारा मिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था मध्य विद्यालय प्रतापगंज (बीआरसी), पब्लिक उच्च विद्यालय प्रतापगज, हाजी नजीबुल्लाह उच्च विद्यालय सूरजापुर, मध्य विद्यालय गोविंदपुर एवं मध्य विद्यालय सुखानगर में की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में जहां वोटिंग प्रतिशत कम रहा वहां मतदाताओं के बीच निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के ऐसे 10 बूथ को चिन्हित किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं