Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग में 50 से अधिक घर जले



सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीनटोलिया गांव स्थित मंडल शर्मा टोला में रविवार की दोपहर में अचानक आग लगने से चार दर्जन से अधिक घर जल गया। आग का आलम यह था कि प्रतापगंज व राघोपुर की छोटी दमकल के प्रयास के बावजूद आग नहीं बुझ पायी। जिसके बाद वीरपुर से बड़ी दमकल मंगायी गयी। जानकारी अनुसार आग की पहली लपटें फूलो शर्मा के घर से निकली। घटना के वक्त अधिकांश पुरुष और महिला खेतों में गेंहूं कटाई में जुटे हुए थे। आग लगने का कारण खाना बनाते समय चुल्हे से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। पछुआ हवा तेज रहने के कारण देखते ही देखते आग ने दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी स्थल पर सैकड़ों लोग पहुंचे। तभी घरों में रखा सिलेंडर फटना शुरू हो गया। जिसके बाद लोग दहशत से इधर-उधर भागने लगे। तेज हवा और तपती आग की लपटों से अक्रांत लोग आग को काबू में करने में असमर्थ थे। लोगों ने घटना की जानकारी थाना को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रमोद झा सूचना पाते ही स्थानीय थाना सहित राघोपुर थाना से दमकल को घटना स्थल पर भेजवाया। बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर पाता देख वीरपुर से भी बड़ी दमकल को मंगाया गया। तब जकार आग पर काबू पाया गया। समाचार प्रेषण तक 50 से अधिक घर आग की लपेटों में जलने का अनुमान लगाया गया। इस अगलगी में पीड़ितों का सारा सामान सहित खेतों से लायी गयी फसल भी जल कर राख हो गयी।

कोई टिप्पणी नहीं