Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आग लगने से 10 परिवारों के दो दर्जन से अधिक घर जले



सुपौल। जिला मुख्यालय के बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर 01 में अगलगी की घटना में 10 परिवारों का दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गया। घटना में 25 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग स्थानीय निवासी गुदरी यादव घर में भाड़े पर रह रहे एक छात्र के घर में लगी थी। जिसके बाद तेज पछुआ हवा के कारण आग की तेज लपटों ने धीरे-धीरे आसपास के सभी घरों को अपने जद में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधे घंटे के भीतर 10 परिवारों के करीब दो दर्जन से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया। आग की तेज़ लपटों के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पहले आसपास के सभी घरों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। साथ ही लोगों ने पहले खुद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच आग से जलकर कुछ बिजली के तार को गिरता देख लोग भाग गए। हालांकि 10 मिनट बाद मौके पर अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन के कर्मियो के डेढ़ घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


घटना में 04 गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने की सूचना है। घटना के दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया था। अग्निशम की 04 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। घटना में गुदरी यादव हीरा लाल शर्मा, विंदेश्वरी पासवान, विष्णुदेव यादव, रमेश मुखिया, कैलाश मुखिया, राजकुमार कामत, महेंद्र कामत, रंजीत यादव, हीरालाल यादव का घर जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित हीरा लाल यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ईलाज कराने के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज वाले को लौटाने के लिए 25 हज़ार रुपए ला कर घर में रखे थे। घटना में सारा नगद रूपए सहित घर में रखे अनाज, गहना, फर्नीचार साहित जलकर खाक हो गया। ममाले को लेकर सदर एसडीएम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निपीड़ितों के क्षति का आकलन कर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं