Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी प्रो रंजीत कुमार मिश्रा को बनाया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में हर्ष


    सुपौल। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी प्रो रंजीत कुमार मिश्र को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। विगत दो दशकों से सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय प्रो मिश्र कोसी-मिथिलांचल की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर प्रभावी ढ़ंग से उठाया है। 

    प्रो मिश्र इससे पूर्व बिहार कांग्रेस के महासचिव (प्रशिक्षण प्र‌‌‌भारी) प्रवक्ता तथा अनुसंधान एवं योजना विभाग के संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी के दो बार सदस्य रह चुके प्रो मिश्र त्रिपुरा के प्रशिक्षण प्र‌‌‌भारी तथा पूर्णिया व कटिहार जिले के चुनाव प्रभारी के रूप में भी कार्य किया है।
 
    सुपौल जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष प्रो शिवाकांत मिश्र, कामेश्वर प्रसाद सिंह, कामिनी झा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो अंसार, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सहनोगिया, हाजी मुस्लिम, माहेश्वर प्रसाद गुप्ता, वेदानंद झा, कपिलेश्वर सिंह, जयकृष्ण झा, जीवन मिश्र, योगेंद्र पोद्दार, अशोक राम, अनीश अख्तर सहित अन्य काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रो मिश्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर बधाई दी है। 





कोई टिप्पणी नहीं