Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे प्रतिबंधित सामान के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार



सुपौल। एसएसबी 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी शैलेशपुर के जवानों ने विशेष गश्ती के दौरान प्रतिबंधित सामान के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि आसूचना तंत्र के माध्यम से जानकारी मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 205/07 के निकट के क्षेत्र से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है। आसूचना की पुष्टि करने के उपरांत एक विशेष संयुक्त गश्ती दल का गठन किया गया। स.उ.नि. चंदन सिंह के नेतृत्व में अन्य 03 कार्मिकों का गश्ती दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुआ। निर्धारित स्थान पर गश्ती दल सतर्कता के साथ गश्ती करने लगे। इस दौरान गश्ती दल ने देखा कि एक व्यक्ति बोरी में कुछ सामान लिए भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा है। गश्ती दल को देखते ही व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन गश्ती दल ने सतर्कता दिखाते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके उपरांत बोरी में रखे सामान की तलाशी ली।

तलाशी के क्रम में विभिन्न प्रकार के तंबाकू के 83 पैकेट, चमड़े के वाल्व के 05 पैकेट, कलर मिक्सर 30 पैकेट, लोहे की कील 15.5 किलो प्राप्त हुई। इन सामानों का कोई भी वैद्य दस्तावेज व्यक्ति के पास नहीं था। जिसे जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जिला सप्तरी नेपाल के रूपनगर वार्ड नंबर 5 निवासी बेचन साहू के रूप में की गयी। आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त किए गए सामान एवं हिरासत में लिए गए व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग सुपौल के सुपुर्द कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं