सुपौल। कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ तारानंद सादा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रो यादव ने कहा कि भारत न्याय यात्रा 29 और 30 जनवरी को बिहार होकर गुजरेगी। लिहाजा जिला कांग्रेस जन का महत्ती दायित्व है कि भारत के भविष्य राहुल गांधी जिस उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष की आवाज को जब सत्ता की ताकत से दबाया जाता है, तो विपक्ष के पास जनता के बीच जाकर विमर्श के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। राहुल गांधी यही कर रहे हैं। जिला प्रभारी डॉ सादा ने भारत न्याय यात्रा की प्रासंगिकता की चर्चा करते हुए कहा कि देश पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। युवा बेरोजगार है, भूखमरी बढ़ी है, जीएसटी के अविवेक पूर्ण इस्तेमाल ने छोटे उद्योगों की कमर तोड़ कर रख दी है। किसानों को अपनी उपज की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है। सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं। लोगों की सामाजिक सुरक्षा खत्म की जा रही है। इस स्थिति में यह यात्रा आम जनता से संवाद करके उन्हें खतरों के प्रति सचेत करती है। एक जिम्मेदार विपक्ष देश के आम आदमी के हक के लिए सत्ता से दो-दो हाथ करने को तैयार ही रहता है। जनता में यह विश्वास पैदा करना आवश्यक है कि वह अकेले नहीं हैं। कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी उनके साथ है। बैठक में रामसागर पांडे, नरेश मिश्रा, जितेंद्र झा, डॉ विश्वनाथ सर्राफ, संजीव कुमार यादव, सुभाष सिंह, पीतांबर पाठक, शमशेर आलम, शत्रुघ्न चौधरी, मो मुर्तजा, मुकेश कुमार, वीरेंद्र दास, जगदीश गुप्ता, सगीर आलम, कौशल यादव, शिवनंदन यादव, जगदीश विश्वास, मो उस्मान, प्रो सूर्य नारायण मेहता, महेश पांडे, रामचंद्र सिंह, लक्ष्मण झा, अभय तिवारी, पंकज मिश्रा, आदि मौजूद थे।
भारत के भविष्य राहुल गांधी जिस उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाए कांग्रेस कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं