सुपौल। सुपौल ग्रामीण पूरब मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सह लाउढ के मुखिया राजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी के महीने में होने वाली है। भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने कहा कि सुपौल लोकसभा से भाजपा ही चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं और सुपौल की जनता कमल खिलाकर मोदी जी के हाथ को मजबूत करेगी। विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के विषय पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि बीमार पडोगे तो मंदिर जाओगे या अस्पताल, उन्हें आगामी चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। कहा कि उन्हें बिहार के अस्पताल की तरफ झांकना चाहिए। बिहार का अस्पताल राम भरोसे ही चल रहा है। बैठक में मनोज मेहता, लक्ष्मीकांत भारती, सुखदेव मंडल, अक्षय कुमार राय, चंदेश्वरी शाह, सुभाष कुमार, संजय चौधरी, हरे किशोर मंडल, परमेश्वरी मंडल, दिलीप शर्मा, अर्जुन शर्मा, बुच्ची पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, बैजनाथ चौधरी, रामेश्वर मंडल, विष्णु राय, मुकेश चौधरी, सिंधु देवी, पार्वती देवी, उषा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सुपौल लोकसभा से भाजपा ही लड़ेगी चुनाव, अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : संतोष प्रधान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं