सुपौल। सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय+2 बसबिट्टी के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बच्चे सहित अभिभावक को दी गई। सीओ प्रिंस राज ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षा संवाद कार्यक्रम चलायी जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को स्कूल व ग्राम स्तर पर सभी लोग समझे और इसका लाभ उठाएं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और शिक्षा का विकास होगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ ललित कुमार ने कहा कि बिहार सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा कई वर्षों से छात्र-छात्राओं के लिये विभिन्न योजनओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे विभिन्न वर्ग के छात्र व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं आच्छादित हो रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो किसी कारण से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, उसे सरकार आर्थिक रूप से सबल बना कर विद्यालय भेजेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर देश निर्माण में भाग लेंगे। बताया कि इस कार्यक्रम में अभिभावक व बच्चे काफी रूचि ले रहे हैं। इस मौके पर मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी अफरोज आलम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरेश कुमार, मुखिया नीलम देवी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जौहरी यादव, प्रधानाचार्य डॉ ललित कुमार, उप मुखिया जागेश्वर, समिति प्रतिनिधि रामलखन मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र मंडल, पूर्व मुखिया बालेश्वर मंडल, भरत साह, ललन यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
जो किसी कारण से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, उसे सरकार आर्थिक रूप से सबल बना कर विद्यालय भेजेंगे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं