सुपौल। पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में रविवार को श्रीश्री 108 उपेंद्र दास महाराज की छठी पुण्यतिथि पर सत्य नारायण शाह के दरवाजे पर सत्संग भजन का आयोजन सत्य नारायण शाह के द्वारा कराया गया। सत्संग भजन कार्यक्रम में दूर दराज एवं आसपास के आए साधु, संत एवं महात्मा के द्वारा प्रवचन दिया गया। अररिया जिला के महथवा से साध्वी सविता दीदी ने प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन सत्संग और भजन करने के लिए प्राप्त होता है। कहा कि बुरा कर्म ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। मनुष्य को कर्म करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। बुरे कार्य से बचना चाहिए। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल मिलना निश्चित है। कहा कि किसी भी निर्दोष जीव को मारकर खाना बहुत ही बड़ा पाप है। किसी भी जीव को मार कर खाने का किसी भी मनुष्य का कोई अधिकार नहीं है। इससे बचना चाहिए। कहा कि तीर्थ करने से भी बड़ा फल संत दर्शन का होता है।
स्थानीय प्रवचनकर्ता रघुनी साहब ने कहा कि बड़े ही भाग से लोगों को मनुष्य का तन प्राप्त हुआ है। इसे यूं ही जाया नहीं होने देना चाहिए। मानव जीवन ईश्वर भक्ति के लिए मिला है। कहा कि संत लोगों को सांसारिक आवागमन के चक्र से मुक्ति का मार्ग बदलते हैं। संत वही है, जो आत्मज्ञान को प्राप्त कर लेते हैं। मौके पर अन्य संतों के द्वारा भी प्रवचन दिया गया। प्रवचन की समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में साधु संत एवं महात्मा शामिल हुए। मौके पर तुलसीदास, रामफल दास, रामवतार बाबा, बुलगानी दास, गंगा दास, बिंदेश्वरी दास, कपिलेश्वर दास, उमेश बाबा, सरपंच अनुज कुमार शाह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लाल बहादुर मेहता, पूर्व मुखिया कुंदन कुणाल, वार्ड सदस्य सुरेंद्र सरदार, महेश शाह, अनिल कुमार, दिलीप चौधरी, मनाकी साह, झबर मेहता, मोहन मेहता, गणेश शाह, भगवत मंडल, मदन मंडल, प्रकाश कुमार, ब्रह्मदेव मेहता, नरेश मेहता, किशून शाह, सहदेव मंडल पंडित, झब्बर मेहता, कपल मंडल, ब्रह्मदेव शाह साहित्य सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं