Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : राम जानकी, बजरंग बली व शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमा में किया जायेगा प्राण प्रतिष्ठा, निकाली जायेगी कलश यात्रा

सुपौल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसी दिन बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 04 पिपराही नाग स्थित राम जानकी बजरंगबली शिव मंदिर में भी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। शनिवार को पूजा कमेटी के सदस्यों को कलश, नारियल और पट्टा का वितरण किया गया। रविवार को पूरे पंचायत में कलश शोभायात्रा निकला जाना है। हालांकि शनिवार को कमेटी की ओर से ध्वजारोहन भी किया गया। कमिटी के अध्यक्ष विनोद कुमार मेहता ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली जाायेगी। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर हहिया धार तक जायेगी। जहां से कलश में जल भर कर मंदिर परिसर लाया जायेगा। मौके पर सचिव रामानंद कुमार मेहता रामू, कोषांध्यक्ष रामानंद कुमार मेहता, महेंद्र मेहता, उमेश परसैला, योगेंद्र परसैला, महेश सुनरैत, सुगलाल रोहिता, उपेंद्र मेहता, भिखारी मेहता, मुखिया प्रतिनिधि मुसहरू शर्मा, रीत नारायण साह, गोपाल मेहता, बालेश्वर साह, उपेंद्र साह, संतोष कुमार मेहता आदि मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं