Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ठंड के मद्देनजर नगर परिषद के कई वार्डों में कंबल का किया गया वितरण

सुपौल। कंपकपाती ठंड के मद्देनजर नगर परिषद के सौजन्य से विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, ईओ कृष्ण स्वरूप और सशक्त कमेटी के सदस्य मनीष सिंह और समाजसेवी सदाकत हुसैन ने शहर के विभिन्न वार्डो में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। मुख्य पार्षद श्री राघव ने कहा कि आम लोगों की सेवा में नगर परिषद हमेशा तत्पर है। शहर के चौक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए आग की व्यवस्था की गयी है। जहां भी कमी देखी जा रही है अविलंब उसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जीत उम्मीद व विश्वास के साथ जवाबदेही सौंपी है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। बताया गया कि वार्ड पार्षद द्वारा चिह्नित प्रतिवार्ड में 200-200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा।  


कोई टिप्पणी नहीं