Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : गरीब व बुजुर्गों के बीच एसडीएम व एसडीपीओ ने किया कंबल का वितरण

सुपौल। ठंड के मद्देनजर गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच त्रिवेणीगंज अनुमंडल परिसर प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, डीसीएलआर संस्कार रंजन ने सामाजिक सुरक्षा के तहत 267 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ ने कहा कि कंबल वितरण के लिए जो राशि मिली थी] उससे 572 कंबल का क्रय किया गया। जिसमें 150 कंबल त्रिवेणीगंज प्रखंड को और 150 कंबल छातापुर प्रखंड को आवंटित किया गया है। शेष बचे कंबल अनुमंडल परिसर प्रांगण में पहुंचने वाले गरीब व असहायों लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण सरकार के द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब, नि:सहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। ठंड से राहत का सामान पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए। मौके पर पंकज कुमार, भूपेश कुमार, शमशेर आदि मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं