सुपौल। भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक नगर अध्यक्ष राहुल झा की अगुआई में भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी एवं संतोष प्रधान ने बताया कि सभी बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक कर पन्ना प्रमुख, पेज प्रमुख बना कर बूथ को मजबूत करें। जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने कहा कि मोर्चा कार्य समिति बना कर बूथ तक इसका विस्तार करें। कहा कि समाज के सभी वर्गों में पार्टी कार्यकर्ता जाएं और मोदी जी द्वारा किये गये कार्य को बताएं। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास पर काम करती है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सरोज झा, नगर प्रभारी मनोज पाठक, जिला मंत्री महेश देव, विमलेंदु ठाकुर, रानू कुमार, राजेश मंडल, सत्यनारायण मंडल, राज कुमार मिश्र, रामानंद साह, दीपक मंडल, पंकज कामत, बैजू चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, वीरेंद्र मंडल, मनोज साह, मुकेश कुमार, संतोष मरीक, नंदेलाल मंडल, चंद्रभूषण मिस्त्री, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
समाज के सभी वर्गों में पार्टी कार्यकर्ता जाएं और मोदी जी द्वारा किये गये कार्य को बताएं
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं