Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सिखों के दशवें गुरु गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश उत्सव

सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह सभा में रविवार को संगतों के द्वारा सिखों के दशवें गुरु गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले सुबह में सुखमनी साहिब का पाठ उसके बाद स्थानीय संगत के द्वारा सबद कीर्तन, चौपाई साहिब का पाठ, अनंत साहिब का पाठ और उसके बाद ज्ञानी पुराण सिंह के द्वारा अरदास कर गुरु महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। इसके उपरांत संगतों के बीच करहा प्रसाद एवं मिठाई नाश्ता का वितरण किया गया। प्रकाश उत्सव में भाग लेने बड़ी संख्या में सिख समुदाय की महिला एवं पुरुष गुरुद्वारा पहुंचे थे। गुरुद्वारा के प्रधान नवजीत सिंह के द्वारा बताया गया कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सिखों के दसवें गुरु थे और उनके द्वारा ही खालसा पंत की स्थापना की गई। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार में ही पटना साहिब में हुआ था। जहां उनका जन्म हुआ, वहां सिख धर्म का दूसरा सबसे बड़ा तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब में मौजूद हैं। सिख संगत द्वारा हर वर्ष गुरु साहब का जन्मदिन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरुद्वारे में रविवार को उनलोगों ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्मदिवस मनाया। गोविंद सिंह एक महान शूरवीर, योद्धा, महान तपस्वी, ब्रह्हा ज्ञानी, सरपंच दानी, गुरु के रूप में भी जाने जाते थे। गुरु गोविंद सिंह सिखों के धन पिता भी कहलाए जाते हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं