सुपौल। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वीरपुर वार्ड नंबर 09 स्थित तिनकोनिया शिव मंदिर से सुबह 08 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए हिन्दू धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वीरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने मंदिर में स्थापित हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। सनातनियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है और इस दिन को हम सभी भारतीय धूमधाम से आयोजित करें। इसी के निमित्त तिनकोनिया झील स्थित शिव मंदिर में 04 महीने तक चलने वाले श्री श्री 108 अखंड सीताराम महामंत्र जाप के कीर्तन मंडली द्वारा 22 जनवरी को सुबह 08 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए वीरपुर वार्ड नंबर 04 स्थित राम-जानकी मंदिर तक जाएगी। इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सभी राम भक्त शामिल होकर इस एतिहासिक दिन को ओर भव्य बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवाली की तरह इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भी धूमधाम से मनाएं। सभी नगर वासियों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी अपने अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं। अपने आसपास के मंदिरो में दीप जलाएं एवं एक साथ दोबारा दीवाली का महोत्सव मनाएं। 22 जनवरी की संध्या को राम जानकी मंदिर वीरपुर वार्ड नंबर 04 में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जहां सभी राम भक्त आकर दीप जलाएं। मौके पर भाजपा अध्यक्ष वीरपुर अभय जैन, चंदन देव, दिलीप कुमार, सुरेन्द्र मेहता, अजीत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वीरपुर के तीनकोनिया शिव मंदिर से 22 को निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं