Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 9

Pages

Classic Header

सुपौल टाइम्स

सुपौल टाइम्स

Breaking News
latest

सिमराही : देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर, वर्ष 2014 में देश पर 54 हजार करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़ कर 205 लाख करोड़ हो गया : कांगेस जिला प्रभारी

सुपौल। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार के सिमराही स्थित आवास पर गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। जहां एआईसीसी सदस्य सह सुपौल जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ तारानंद सादा, जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, प्रदेश प्रतिनिधि प्रो रमेश प्रसाद यादव, प्रो सूर्यनारायण मेहता, रामसागर पांडे, जमील अनवर मौजूद थे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते डॉ सादा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमलोगों का प्रयास है कि बूथ का अधिक से अधिक निर्माण कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाय और पार्टी का विचारधारा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पूरी तरह तैयार है। कहा कि जिस समय कांग्रेस को यह देश मिला था, उस वक्त देश अंग्रेजों के चंगुल में खोखला बन चुका था। उसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने 70 सालों तक उसे सिंचने का काम किया, लेकिन मोदी जी ने सिर्फ 9 सालों में उसे बर्बाद कर दिया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि देश की जनता का मुख्य मुद्दा से ध्यान भटकाया जाय और इसके लिए अनेक प्रकार से षडयंत्र भी रचा जाता है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। 2014 में जहां देश पर 54 हजार करोड़ का कर्ज था। वहीं 2023 में यह बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया। जिसके बाद अब देश के प्रत्येक व्यक्ति पर डेढ़ लाख का कर्ज है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मोदी ने बताया कि वो पिछड़ा जाति से आते हैं और अपनी गरीबी भी लोगों को दिखाया। जिस पर देश के लोगों ने विश्वास भी किया और उन्हें गद्दी पर बैठाया। लेकिन उसके बाद से काला खेल शुरू हो गया। इसके बाद संविधान के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि केंद्र सरकार ने संसद में एक बार 150 सांसदों को निलंबित कर मनमाना कानून पास कर लिया। 


कोई टिप्पणी नहीं