सुपौल। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में रविवार को वार्ड पार्षद रेणु देवी के द्वारा उनके आवास पर वार्ड वासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिले में जारी कड़ाके की ठंड के बीच वार्ड के असहाय व गरीबों के बीच कंबल वितरण किये जाने से वार्ड वासियों में खुशी देखी जा रही थी। मौके पर मौजूद समाजसेवी विवेक कुमार ने कहा कि गरीब तबके के 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दौरान वार्ड पार्षद ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करें। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। बताया कि इस भीषण ठंड में कंबल वितरण करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। वार्ड पार्षद ने कहा कि आमलोगों की सेवा में वे हमेशा तत्पर हैं। इधर ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गये। इस मौके पर अजय कुमार राम, संजय कुमार, नवीन भारती, सुशील राऊत, मो अलाउद्दीन आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं