सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र के मलाढ़ गांव में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से एक लाख नगद एवं 01 लाख के जेवरात की चोरी कर लिया। गृहस्वामी चंद्रा नंदन झा ने बताया कि हम चार भाई हैं। जिसमें केएन झा सहरसा में रहते हैं। बीएन झा भी सुपौल में रहते हैं। सीएन झा भी सहरसा में रहते हैं। कहा कि हम सभी भाई घर से दूर अलग-अलग जगह रहते हैं। इसी दौरान शनिवार की रात चोरों ने उनके आवासीय मकान के दो कमरे के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर घुस गए। जहां एक कमरा में कुछ नहीं मिला तो दूसरे कमरा के दरवाजा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरा में रखा बक्सा और गोदरेज का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे एक लाख नगद सहित 01 लाख के जेवरात का चोरी कर लिया। बताया कि चोर पहले कमरे के खिड़की तोड़कर अंदर आना चाहा। लेकिन खिड़की से अंदर आने में सफल नहीं हुए। चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे आंगन आए। उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। उसके बाद सभी भाई घर आए तो देखा कि दो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जहां घर में रखें सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने आसपास में सामान की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस छानबीन में जुटी है।
किशनपुर : सूने घर से 01 लाख नगदी सहित एक लाख रूपये मूल्य के जेवरात की चोरी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं