Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की दी गयी जानकारी

सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय बभनगामा में रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते उनके नेतृत्व में हुए उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मौजूद योगेन्द्र यादव बियोगी व अल्पसंख्यक समाज के कई लोग समेत अन्य कुल 16 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही भाजपा को और भी मजबूत बनाते हुए 2024 में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भुवनेश्वरी साह, उमेश भगत, बसंत शर्मा, संजय सिंह, कामेश्वर चौधरी, शंभु गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
  


कोई टिप्पणी नहीं