Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद तनाव की स्थिति, एक पक्ष के लोगों ने किया सड़क जाम

सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा पंचायत स्थित बैलोखरा वार्ड नंबर 01 में रविवार को बांस का पत्ता तोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद भयानक रूप ले लिया। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने सिकंदर राम और बांस के पत्ता तोड़ रहे उसके पुत्र आदित्य कुमार की जमकर धुनाई कर दिया। जिससे सिकंदर राम का दांया हाथ टूट गया। घटना की तहकीकात करने पहुंचे एससी-एसटी थाना पुलिस को घेरकर दूसरे पक्ष के लोगों ने कटैया-जरौली ग्रामीण सड़क को घंटों जामकर यातायात प्रभावित कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 और थाना को दिया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की पहल पर यातायात बहाल हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दो दिन पहले शुक्रवार को सिकंदर कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गांव के ही मो कलीम के बांसबाड़ी में बांस का पत्ता तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर उनलोगों ने आदित्य कुमार की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आये उनके पिता सिकंदर की भी जमकर पिटाई कर दी। जिससे सिकंदर का दांया हाथ टूट गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ गया। लेकिन समाज के बुजुर्गों ने मामले को शांत किया। सामाजिक स्तर पर फैसला नहीं होने के बाद सिकंदर कुमार राम के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति थाना सुपौल में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
    
आवेदन मिलने के बाद रविवार को एससी-एसटी थाना की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करने पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्रामीण सड़क को जामकर रास्ता बंद कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 और पिपरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया। इधर द्वितीय पक्ष का आरोप है कि पहले पक्ष के लोगों ने जोर जबरदस्ती मार-पीट कर कलाम की पत्नी रूकसाना खातून को जख्मी कर दिया। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में किया गया। जिसके बाद रविवार को बकरी के बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे बकरी के बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद थाना में आवेदन देने की बात कही है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बकरी बच्चा को मारने में झगड़ा हुआ था। मामला शांत कराकर दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया। दो पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं