Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : श्रीराम जानकी विवाहोत्सव का हुआ आयोजन, लगाया गया भव्य मेला

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में लगभग 30 वर्षो के बाद पुनः श्री राम जानकी विवाहोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है। रविवार क़ो पंचायत भवन परिसर में श्री रामजानकी विवाहोत्सव संपन्न किया गया। कमेटी के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया संतोष कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्ष पहले यहां श्री राम जानकी विवाहोत्सव आयोजित किया जाता था। जो काफी भव्य होता था। पुन: स्थानीय श्रद्धालुओं की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। विवाहोत्सव क़े साथ ही भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जो 29 दिसंबर तक चलेगा। मेला में लगे राम झूला, मीणा बाजार, जादूगर, चित्रहार आदि का लोग आनंद ले रहे है। बताया कि 24 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमदभगवत गीता कथा का आयोजन प्रतिदिन दिन के एक बजे से साएं पांच बजे तक आयोजित किया जायेगा। 27 दिसंबर तक रात्रिकाल में रामलीला का आयोजन किया जायेगा। 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन एक बजे से संध्या से पांच बजे तक दंगल कुश्ती का आयोजन किया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं