Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : दस्तावेज नवीस संघ के सचिव बने सिकंदर प्रसाद यादव

सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गनपतगंज स्थित निबंधन कार्यालय परिसर में रविवार को दस्तावेज नवीस संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व केमेटी को विघटित कर नये सिरे से कातिव संघ का गठन किया गया। जहां कातिव संघ के सचिव के पद पर लगातार चौथी बार सिकंदर प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि नई कमेटी में अध्यक्ष पद पर चंद्र कुमार वर्मा उर्फ चंचल वर्मा का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम मंडल, उप सचिव संतोष कुमार मल्लिक और कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव का चयन किया गया। इस नवगठित कमेटी में निगरानी समिति सदस्य के रूप में गणेश कुमार यादव, जयप्रकाश दास, बीरेंद्र लाल दास, संजय कुमार दास और अरुण कुमार कर्ण को सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। जिला सदस्य के रूप में लालदेव मंडल एवं राधेश्याम चौधरी को नामित किया गया। जबकि प्रांतीय सदस्य के रूप में देवनारायण मुखिया एवं गणेश कुमार यादव का चयन हुआ। मौके पर सभी चयनित सदस्यों का फूल माला पहनाकर दस्तावेज नवीसों ने स्वागत किया। चुनाव उपरांत नव चयनित सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि दस्तावेज नवीस कार्यकर्ता एक प्रकार का समाजसेवी कार्यकर्ता है, जो अनजान, अनपढ़ लोगों को राह दिखाकर उनका जमीन खरीद, बिक्री में सहायता करता है। बावजूद सरकार की फरमान उनलोगों के विरुद्ध होती आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही हम सरकार के नीतियों के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने सभी कातिवों से संगठित होकर कार्य करने का अपील किया। मौके पर बिपिन बिहारी दास, सीताराम दास, ललित कुमार दास, अरुण कुमार कर्ण, सत्य प्रकास दास, चंद्र नारायण लाल दास, संजय कुमार दास सहित निबंधन कार्यालय के सभी कातिव मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं