किशनपुर (सुपौल)। पंचायत वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी सहित अन्य के द्वारा सुपौल जिला अध्यक्ष के लिए किशनपुर प्रखंड के नौआबाखर निवासी अनिल कुमार यादव को मनोनीत किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष व अन्य । |
मालूम हो कि 11 सितंबर को पटना में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेशभर के वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने प्रदेश कमेटी सहित जिले के समस्त वार्ड सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सम्मानित सदस्यगण के अधिकार की लडाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती हेतु जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें जिले भर के सदस्यों की सहभागिता होगी| वहीं वार्ड सदस्यों ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव को बधाई व साधुवाद दिया है।
बधाई देने वालो में मुनेश्वर साह, विनोद चौधरी, अरुण भारती, महेश गोस्वामी, संतोष कुमार, सज्जन कुमार, पप्पू कुमार, विनोद कामत, अब्दुल रहमान, प्रमोद यादव, अनीता देवी, श्रीराम कामत, गरीब सादा, अजय झा, मोहम्मद शकील, विवेक कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश यादव, मोहम्मद मुख्तार आदि शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं