सुपौल टाइम्स प्रतिनिधि
सरायगढ़ (सुपौल)। सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भपटियाही पंचायत के गढिया गांव स्थित वार्ड न० 8 में गुरुवार को बिजली के करंट से संजय यादव के 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अजय कुमार अपने घर में पंखे को ठीक कर रहा था। पंखे लगा नंगा तार उसके हाथों में स्पर्श हो जाने के कारण बिजली के करंट से बालक घायल हो गया। घायल अजय को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया। डॉक्टर मौसीम राजा ने घायल का इलाज किया।
कोई टिप्पणी नहीं