Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरकारी संपत्ति का नहीं करें नुकसान, भोजन और आवास के साथ 4 साल में करीब 23 लाख रुपये देगी सरकार- भाजपा जिलाध्यक्ष

 

सुपौल टाइम्स प्रतिनिधि

सुपौल। केंद्र सरकार की योजना अग्निवीर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि 4 साल की नौकरी में करीब 23 लाख रुपया सरकार देगी। 4 साल के अंदर भोजन और आवास की व्यवस्था सरकार ही करेगी।

उसके बाद केंद्रीय बल में उन्हें रिजर्वेशन मिलेगा। कई राज्य सरकार भी पुलिस बल में रिजर्वेशन देगी। पहले जो आर्मी भर्ती की प्रक्रिया थी वह बहाली भी होगी। अग्निवीर, सेना में जाने का दूसरा माध्यम है। हमारे देश के छात्र उपद्रवी नहीं होते हैं, छात्रों के आड़ में विपक्षी पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के नेता बेदाग छवि के हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा उर्फ अशोक सम्राट ने कहा कि अग्निवीर के मुद्दे पर सुपौल और बिहार प्रदेश में जिस तरह से आंदोलन और प्रदर्शन हो रहा है यह विपक्ष की साजिश है। सबसे अधिक राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान बिहार में ही हुआ है। विपक्षी पार्टियां राष्ट्रीय संपत्ति को सिर्फ मोदी की संपत्ति समझती है। राष्ट्रीय संपत्ती आपकी अपनी संपत्ति है इसे नुकसान ना पहुंचाएं। उपद्रवियों पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करें। देश के अंदर अरबों रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है जो विपक्ष के उसकाने पर हुआ है। एक रेल के इंजन और रेल के डब्बा बनाने में कितना खर्च आता है समझना चाहिएदेश के आम नागरिकों का जो नुकसान हुआ है उसको भी समझना चाहिए। हम अपील करते हैं कि ऐसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दें।

कोई टिप्पणी नहीं