Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Supaul- हरदी को मिले प्रखंड का दर्जा- डॉ. अमन

जनहित व प्रशासनिक हित में हरदी में प्रखंड बनाना जरुरी- डॉ. अमन  



शशांक राज / सुपौल 

सुपौल सदर प्रखंड के लोरिक धाम में गुरुवार को हरदी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने और लोरिक धाम में रेफरल अस्पताल बनवाने को लेकर लोरिक विचार मंच एवं लोरिक इंटरनेशनल क्लब के द्वारा चलाए जा रहे जनमत संग्रहअभियान टीम महादलित टोला पहुँचा जहाँ महादलित परिवारों के द्वारा पूर्ण जन-समर्थन देते हुए हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया। अभियान का नेतृत्व करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि  वीर लोरिक असामाजिक तत्वराष्ट्रविरोधीअन्यायी को छोड़कर दुनियाँ को अपना परिवार मानते थे। वे सामाजिक क्रांति के सबसे बड़े अग्रदूत थे। वे मानव एकता और सामाजिक विकास के पक्षधर थे। जो समाज अपना इतिहास नहीं जानते वह समाज कभी भी नया इतिहास नहीं बना सकता। समाज की मजबूत नींव के लिए हर इंसान का सहयोग जरुरी है। हरदीगढ़ को नए सिरे से गढ़ने की आवश्यकता है।

डॉ. कुमार ने कहा कि हरदी राजस्व ग्राम में कई जगह पर पर्याप्त जमीन है। चारों ओर से यातायात की भी सुविधा उपलब्ध है। पिपरा प्रखंड के छः पंचायत और सुपौल प्रखंड के आठ पंचायत को मिलाकर नए प्रखंड का गठन किया जाए। कहा कि जनहित व प्रशासनिक हित में हरदी राजस्व ग्राम में प्रखंड बनाना जरुरी है। नीतीश सरकार में अभी तक एक भी नए प्रखंडअनुमंडल और जिला का गठन नहीं हुआ है लेकिन अब बड़े पैमाने पर होने की संभावना है। हरदी को प्रखंड का दर्जा मिलने तक जनमत संग्रह के साथ जनांदोलन जारी रहेगी। अभियान में उप मुखिया नरेश कुमार रामफुलेन्द्र यादवचन्देश्वरी सादारामदेव सादाशम्भू यादवकृष्ण कुमारहिमांशु कुमार मंडलललन कुमार आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं