Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलास्तरीय साप्ताहिक बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया एवं सभी विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, CPGRAM, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, बन्दोवस्त पदाधिकारी  विनय कुमार साह, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) निशांत, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अवर निबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद/पंचायत) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं