Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पुलिस गश्‍ती नहीं होने से अपराधियों का बढ़ रहा मनोबल, असुरक्षित महसूस कर रहे ग्रामीण



 
सुपौल। भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड नंबर 01 में नियमित पुलिस गश्‍ती नहीं होने से बुधवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोग सड़क पर उतर कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। लोगों का मांग था कि पुलिस गश्‍ती नहीं करती है। जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विरोध जता रहे ग्रामीण अर्जुन ठाकुर, शंभू ठाकुर, प्रमिला देवी, नीलम देवी, कविता देवी, कमली देवी, मनिता देवी, मंजू देवी, मोहन ठाकुर, दयानंद ठाकुर, मिश्री लाल ठाकुर, शिवनारायण ठाकुर, उतिम लाल मुखिया, गुलाब मुखिया, बेचन मुखिया, दिलीफ मुखिया आदि ने बताया कि लगभग 04 महीना से पुलिस गश्‍ती नहीं कर रही है। जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि उनके घर से मवेशी, खस्सी, बकरी, सामान आदि की चोरी की घटना अक्‍सर होती है। बलुआ-चैनपुर व तुलसीपट्टी-ललितग्राम में सड़क पर रात भर अपराधी व संदिग्ध लोग आवागमन करते हैं। इस रस्ते से शराब, गंजा व नशीले पदार्थ सहित अन्य संदिग्ध सामानों की तस्करी की जाती है। जिससे लोग काफी डरे सहमे रहते है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्‍ती बढ़ाने की मांग की है।
   13 वर्षीय बच्चे का किया गया था अपहरण
इधर विगत रविवार को चैनपुर वार्ड नंबर 01 निवासी अर्जुन ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को कुछ बदमाशों ने स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया गया था। हालांकि बच्चे की सूझ बूझ से उसके परिजन बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर से बच्‍चे को घर वापस लाया। जिसके बाद अपहृत बच्चे के पिता अर्जुन ठाकुर भीमपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस बच्चा से घटना की पूरी जानकारी हासिल की। लेकिन 04 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच सकी है। जिससे लोगों का गुस्सा पुलिस के प्रति बढ़ गया है। लोग जल्द से जल्द पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि मामला की जानकारी नहीं है। भीमपुर थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक करवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने गश्‍ती को लेकर कहा कि अगर पुलिस गश्‍ती नहीं कर रही है तो उन्‍हें गश्‍ती का निर्देश दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं