Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार - पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा

करजाईन (सुपौल)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र के दूसरी पुण्यतिथि पर बायसी पंचायत स्थित डॉ. जगन्नाथ मिश्र के कामत प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता की अगुवाई में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया। विनोद कुमार मेहता ने कहा कि अविभाजित बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने डा. मिश्र ने प्रदेश के साथ- साथ मिथिलांचल एवं कोशी के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं