Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल सदर/ हरदी को मिले प्रखंड का दर्जा - डॉ. अमन

एक ही नाम- एक ही नारा, हरदी बने प्रखंड हमारा 

शशांक राज/ सुपौल सदर (सुपौल न्यूज नेटवर्क)। 

सदर प्रखंड के चौघारा चौक परिसर में रविवार व सोमवार को हरदी को मिले प्रखंड का दर्जा को लेकर लोरिक विचार मंच एवं लोरिक इंटरनेशनल क्लब के द्वारा चलाए जा रहे जनमत संग्रह अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

मौके पर अभियान का नेतृत्व करते हुए  लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि हरदी वीर लोरिक की कर्मभूमि, माँ वन दुर्गा का पवित्र स्थल और राजा गोपाल की उप राजधानी रहा है। जनभावना का सम्मान करते हुए बिहार सरकार को हरदी को प्रखंड का दर्जा देना चाहिए। भारतीय इतिहास  में भी हरदीगढ़ का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है।  फिर भी कई दशकों से गौरवशाली स्थल को उचित सम्मान नहीं मिल सका है। डॉ. कुमार ने कहा कि हरदी-चौघारा को नए सिरे से गढ़ने की आवश्यकता है। प्रखंड के निर्माण के सभी मापदंडों पर हरदी खड़ा उतरता है। पिपरा प्रखंड के पाँच पंचायत और सुपौल प्रखंड के आठ पंचायत को मिलाकर नए प्रखंड का गठन किया जाए। जनहित व प्रशासनिक हित में हरदी को प्रखंड बनाना जरुरी है। एक ही नाम-एक ही नारा  हरदी बने प्रखंड हमारा इसी संकल्प के साथ  जनांदोलन जारी रहेगी। अभियान में शम्भू यादवउप मुखिया नरेश कुमार रामफुलेन्द्र यादव,  कृष्ण कुमारललित यादव, राधे यादव, मो. साबीर, सूरज यादव, भोगीलाल मंडल, राधेश्याम शर्मा, ललन मंडल, धीरेन्द्र यादव, शम्भू स्वर्णकार, नवीन कुमार आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं